SnapFrom
हिन्दी
Telegram डाउनलोडर

Telegram वीडियो डाउनलोडर

पब्लिक Telegram चैनल के वीडियो MP4 या MP3 में। मुफ़्त, बिना लॉगिन।

  • मुफ़्त
  • साइन-अप नहीं
  • फ़ोन और कंप्यूटर
  • सिर्फ़ पब्लिक पोस्ट

Telegram वीडियो डाउनलोडर की खूबियाँ

चैनल के वीडियो

पब्लिक Telegram चैनल में डाले गए वीडियो।

MP3 विकल्प

आवाज़ वाले वीडियो से सिर्फ़ आवाज़ लें।

t.me लिंक

एक पोस्ट का लिंक, जैसे t.me/channel/1234।

बड़ी फ़ाइलें

टेस्ट में लगभग 15 MB की फ़ाइल आराम से डाउनलोड हुई।

अकाउंट और नंबर नहीं

न Telegram चाहिए, न फ़ोन नंबर।

कुछ नहीं रखते

फ़ाइल मिलते ही अस्थायी कॉपी गायब।

पब्लिक Telegram चैनल में डाले गए वीडियो MP4 या MP3 में सेव करें। न Telegram इंस्टॉल करना है, न अपना फ़ोन नंबर देना है।

किसके काम का?

सरकारी नौकरी की तैयारी वाले चैनल, करंट अफ़ेयर्स, अंग्रेज़ी सीखने के चैनल, क्रिकेट हाइलाइट्स या रेसिपी चैनल… बहुत-से पब्लिक Telegram चैनल ब्राउज़र में भी खुलते हैं। जब आपको बिना अकाउंट बनाए वीडियो रखना हो, या किसी ऐसे व्यक्ति को भेजना हो जो Telegram नहीं चलाता, तब SnapFrom काम आता है।

लिंक कैसे लें?

  1. चैनल की पोस्ट पर देर तक दबाएँ (कंप्यूटर पर राइट-क्लिक) और Copy Link चुनें।
  2. वह लिंक SnapFrom के बॉक्स में पेस्ट करें और डाउनलोड दबाएँ।
  3. MP4 या MP3 चुनें और सेव पर टैप करें।

सही लिंक एक पोस्ट दिखाता है और उसके आख़िर में एक नंबर होता है, जैसे t.me/channelname/1234। telegram.me/… वाला फ़ॉर्मेट भी चलता है।

कौन-से चैनल चलते हैं?

  • चलते हैं: यूज़रनेम वाले पब्लिक चैनल।
  • नहीं चलते: प्राइवेट चैनल और इनवाइट लिंक (t.me/+…) वाले ग्रुप।
  • नहीं चलते: निजी चैट और सीक्रेट चैट।

जाँचना आसान है: लिंक ब्राउज़र में खोलें। अगर Telegram ऐप के बिना पोस्ट दिख जाए, तो हम भी सेव कर पाएँगे।

फ़ाइल का साइज़

हमारे टेस्ट में लगभग 15 MB के वीडियो बिना दिक्कत डाउनलोड हुए। Telegram पर इससे कहीं बड़ी फ़ाइलें भी डाली जाती हैं; उन्हें हमने अभी टेस्ट नहीं किया है, इसलिए कोई वादा नहीं करते। कोई फ़ाइल न उतरे तो लिंक के साथ हमें लिखें।

सिर्फ़ आवाज़

लेक्चर या क्लास की रिकॉर्डिंग में अक्सर वीडियो ज़रूरी नहीं होता। लिस्ट वाला MP3 चुनें: फ़ाइल छोटी होगी, और बस या मेट्रो में ईयरफ़ोन से सुनना आसान रहेगा।

Telegram ऐप के अपने सेव से फ़र्क

ऐप में भी "Save to Gallery" होता है, लेकिन उसके लिए Telegram इंस्टॉल होना और अकाउंट, यानी फ़ोन नंबर, चाहिए। SnapFrom ऑफ़िस के कंप्यूटर, कॉलेज की लैब या किसी भी ऐसे डिवाइस पर ब्राउज़र से चलता है, जहाँ आप Telegram नहीं रखना चाहते।

फ़ाइल कहाँ जाती है?

  • Android: फ़ोन का Download फ़ोल्डर; वीडियो Gallery में भी दिखता है।
  • iPhone: Files ऐप › Downloads। शेयर से Photos में भी जोड़ सकते हैं।
  • कंप्यूटर: ब्राउज़र का डाउनलोड फ़ोल्डर।

एरर

  • "वीडियो या फ़ोटो नहीं है": पोस्ट सिर्फ़ टेक्स्ट है या चैनल प्राइवेट है।
  • "पोस्ट नहीं मिली": पोस्ट हटा दी गई या नंबर गलत है।
  • चैनल का लिंक नहीं चल रहा: पूरे चैनल का नहीं, एक पोस्ट का लिंक कॉपी करें।

छोटे सवाल

चैनल वाले को पता चलेगा?

नहीं। आपके नाम से व्यूज़ भी नहीं बढ़ते।

Telegram अकाउंट चाहिए?

न अकाउंट, न नंबर।

SnapFrom का Telegram से कोई संबंध नहीं है। चैनल का कंटेंट आगे बाँटें तो स्रोत ज़रूर बताएँ।